भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की महारैली, 11 नेताओं को सौंपी कमान , राहुल गांधी ममता बनर्जी, खरगे और अखिलेश यादव के आने की संभावना

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की महारैली, 11 नेताओं को सौंपी कमान
राहुल गांधी ममता बनर्जी, खरगे और अखिलेश यादव के आने की संभावना
भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित महारैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली के प्रबंधन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रदेश के 11 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है। इनमें अरुण यादव अजय सिंह कमलेश्वर पटेल अशोक सिंह लखन घनघोरिया डॉ. गोविंद सिंह सज्जन सिंह वर्मा सुखदेव पांसे ओंकार मरकाम हेमंत कटारे और आरिफ मसूद शामिल हैं। सभी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आयोजकों का दावा है कि रैली में एक से डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे अखिलेश यादव और ममता बनर्जी सहित गठबंधन के प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के तहत बोर्ड ऑफिस से लाल परेड ग्राउंड तक संविधान बचाओ मार्च निकाला जाएगा। मार्च के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद लाल परेड ग्राउंड में जनसभा होगी। प्रदर्शन का मुद्दा वोट चोरी और एसआईआर रहेगा। हालांकि, मैदान की अनुमति को लेकर कांग्रेस का इंतजार जारी है।







