प्रोटोकॉल से दूर अपनों के बीच बैठे सीएम; दिव्यांगजनों और मातृशक्ति के साथ सुनी मन की बात

प्रोटोकॉल से दूर अपनों के बीच बैठे सीएम; दिव्यांगजनों और मातृशक्ति के साथ सुनी मन की बात
भोपाल,यश भारत। राजधानी में रविवार को राजनीतिक और प्रशासनिक औपचारिकताओं से अलग एक संवेदनशील तस्वीर देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आमजन से सीधा जुड़ाव रखते हुए दिव्यांगजनों और महिलाओं के बीच बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुनेंगे।
भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लिंक रोड नंबर-3 स्थित संचालनालय सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यालय के पीछे इस विशेष आयोजन की तैयारियां की गई हैं। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विशेष रूप से दिव्यांगजनों और मातृशक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बैठेंगे और प्रधानमंत्री के विचारों का श्रवण करेंगे। इस पहल को समाज के वंचित और सशक्तिकरण की राह पर बढ़ रहे वर्गों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता से जोड़कर देखा जा रहा है।







