अवैध शराब पर आबकारी की दबिश, 1.39 लाख का माल जब्त

अवैध शराब पर आबकारी की दबिश, 1.39 लाख का माल जब्त
भोपाल, यशभारत। जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने तीन स्थानों से 1 लाख 39 हजार 500 रुपये की शराब व वाहन जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज किया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश और उपायुक्त के.सी. अग्निहोत्री व सहायक आयुक्त वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में कंट्रोलर वर्षा उइके के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक विनय पाटिल ने कोलार के दामखेड़ा स्थित नजमा खान के घर से 40 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब, सेमरा में फैजान उद्दीन से एक पेटी देशी शराब तथा शाहजहानाबाद में शफीक खान को होंडा शाइन बाइक से दो पेटी बियर ले जाते पकड़ा। सहायक आयुक्त धाकड़ ने बताया कि नकली शराब के प्रति जागरूकता और अवैध कारोबार पर रोक के लिए जिलेभर में सघन दबिश जारी रहेगी।







