कटनी

बकरी चराने गए चरवाहे पर बाघ का हमला, वन विभाग की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर

कटनी, यशभारत। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हथेड़ा में बाघ के हमले से एक चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई, जब 60 वर्षीय रामप्रसाद पिता भागवतदीन मार्को निवासी हथेड़ा जंगल में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान झाडिय़ों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम विजयराघवगढ़ रेंजर उमराव सिंह, डिप्टी रेंजर रमेश कुमार कुशवाहा, वनरक्षक राकेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद दुबे मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल बरही अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल कटनी रिफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वन विभाग की ओर से घायल को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है, ताकि उसे बेहतर उपचार मिल सके। इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जंगल में बकरी चराने और अन्य कार्यों के लिए जाने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button