मुख्य ख़बरें

जंगल के कानून पर भारी पड़ा शिकारियों का ‘फंदा’… एक और बाघिन की खामोश मौत!

पन्ना । पन्ना के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तर वन मंडल के मनकी बीट के जंगल में क्लिक वायर के तार के फंदे में फंसने से एक बाघिन की मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अज्ञात शिकारियों ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए फंदा लगाया गया था।जिसमे बाघिन फस गई और उसकी मौत हो गई।घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। और डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की जांच और जंगल की सर्चिंग जारी है।

पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल अंतर्गत मनकी बीट के जंगल में बाघिन की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में तार का फंदा बिछाया था। इसी फंदे में फंसकर बाघिन की जान चली गई।

दरअसल, पन्ना टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 100 से अधिक बाघ मौजूद हैं। ऐसे में बाघों का मूवमेंट टाइगर रिजर्व से निकलकर उत्तर वन मंडल के पन्ना और विश्रामगंज रेंज तक हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से लगे जंगलों में शिकार के लिए लगाए जाने वाले फंदे वन्यजीवों के लिए खतरा बन रहे हैं। वर्ष 2022 में विक्रमपुर के जंगल में भी क्लिक वायर के तार के फंदे में फंसकर एक बाघ की मौत हुई थी।

उत्तर वन मंडल के एसडीओ कृष्णम मरावी के मुताबिक, सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वॉड से सर्चिंग कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला शिकार के लिए लगाए गए फंदे का प्रतीत हो रहा है। घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button