निरीक्षण : रनिंग रूम पहुंचे एडीआरएम, सुविधाओं का लिया जायजा, लॉबी में कार्यप्रणाली व सुरक्षा मानकों की समीक्षा

कटनी, यशभारत। रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सोमवार को जबलपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार ने कटनी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने स्टेशन परिसरए क्रू लॉबी तथा न्यू कटनी जंक्शन स्थित रनिंग रूम का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने रनिंग रूम में लोको पायलट और गाड्र्स को मिलने वाली सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और विश्राम कक्षों की साफ सफाई की जांच की। साथ ही लॉबी में कार्यप्रणाली व सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कटनी स्टेशन मास्टर संजय दुबे, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक नावेद सिद्दीकी, एसएमसी एच के शुक्ला, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक बलवेंद्र प्रताप सिंह सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।







