भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

श्रवण बाधित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर संकट , छह माह से अस्पतालों के चक्कर लगा रहे उम्मीदवार, मशीन खराब होने से जांच फिर टली,  चयन सूची की वैधता समाप्त होने का डर

श्रवण बाधित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर संकट

छह माह से अस्पतालों के चक्कर लगा रहे उम्मीदवार, मशीन खराब होने से जांच फिर टली,  चयन सूची की वैधता समाप्त होने का डर

भोपाल,यश भारत ।वर्ग-3 प्राथमिक शिक्षक भर्ती के श्रवण बाधित अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य परीक्षण में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले छह माह से मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी जांच पूरी नहीं हो पाई है। इससे उनकी नियुक्ति पर संकट खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों के अनुसार, पहले विभाग की ओर से उन्हें जीपीएस अस्पताल भेजा गया। इसके बाद डीपी के माध्यम से एम्स में परीक्षण कराने के लिए कहा गया। एम्स में जांच के लिए छह-छह माह बाद की तारीख दी गई। अब निर्धारित तारीख पर परीक्षण कराने पहुंचने पर मशीन खराब होने का हवाला देकर फिर अगले छह माह बाद आने को कहा जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस तरह लगातार जांच टलने से चयन सूची की वैधता समाप्त हो सकती है और वे नियुक्ति से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने विभाग से कई बार अनुरोध किया है कि उनका मेडिकल परीक्षण किसी अन्य अस्पताल में एक माह के भीतर कराया जाए, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। अभ्यर्थियों ने शासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उनकी समस्या का समाधान किया जाए और नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button