जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला गिरफ्तार , ऐशबाग में ध्वस्तीकरण के बीच पुलिस ने लिया हिरासत में, अशोका गार्डन थाने ले गई पुलिस

जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला गिरफ्तार
ऐशबाग में ध्वस्तीकरण के बीच पुलिस ने लिया हिरासत में, अशोका गार्डन थाने ले गई पुलिस
भोपाल,यश भारत। ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टरों को ध्वस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मकानों को तोड़े जाने का विरोध करने मौके पर पहुंच रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, मनोज शुक्ला जनता क्वार्टरों पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें अपने साथ अशोका गार्डन थाने ले गई। उल्लेखनीय है कि ऐशबाग क्षेत्र में करीब 600 जर्जर जनता क्वार्टरों को ध्वस्त करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा नगर निगम की टीमें मशीनों के साथ ध्वस्तीकरण अभियान में जुटी हैं।
कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई और इसके विरोध में सामने आ रहे राजनीतिक नेताओं के चलते ऐशबाग क्षेत्र की स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।। ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टरों को ध्वस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मकानों को तोड़े जाने का विरोध करने मौके पर पहुंच रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, मनोज शुक्ला जनता क्वार्टरों पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें अपने साथ अशोका गार्डन थाने ले गई। उल्लेखनीय है कि ऐशबाग क्षेत्र में करीब 600 जर्जर जनता क्वार्टरों को ध्वस्त करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा नगर निगम की टीमें मशीनों के साथ ध्वस्तीकरण अभियान में जुटी हैं।
कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई और इसके विरोध में सामने आ रहे राजनीतिक नेताओं के चलते ऐशबाग क्षेत्र की स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।







