Top-5जबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

अंतिम संस्कार में जा रही नाव नदी में पलटी, 24 लोगों की मौत

नई दिल्ली, एजेंसी।

 

नई दिल्ली, एजेंसी। नाइजीरिया के दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसा बेयेलसा राज्य में उस समय हुआ, जब नाव एक समुदाय से दूसरे समुदाय की ओर जा रही थी। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता मंजो एजेकी ने बताया कि दुर्घटना के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। हालांकि नाव में सवार कुल लोगों और लापता यात्रियों की संख्या की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। शुरुआती जांच में नाव में तकनीकी खराबी आने को हादसे की संभावित वजह बताया गया है। पुलिस प्रवक्ता मूसा मोहम्मद के अनुसार, नाव में खराबी आने के बाद यात्रियों ने चालक से नाव किनारे लगाने की अपील की थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। हादसे के बाद नाव चालक मौके से फरार हो गया, जबकि नाव के प्रबंधक को हिरासत में ले लिया गया है। राज्य सरकार ने नाव संचालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने और यात्रियों को बिना लाइफ जैकेट सफर नहीं कराने की चेतावनी दी है। साथ ही क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और लापरवाही से नाव चलाने पर रोक लगाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button