भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

बंदी हर्षित राजपूत की मौत पर भड़का आक्रोश , हमीदिया अस्पताल से शव स्ट्रेचर पर लेकर CM हाउस की ओर निकले परिजन, पोस्टमार्टम में देरी और एंबुलेंस नहीं मिलने का लगाया आरोप

बंदी हर्षित राजपूत की मौत पर भड़का आक्रोश

हमीदिया अस्पताल से शव स्ट्रेचर पर लेकर CM हाउस की ओर निकले परिजन, पोस्टमार्टम में देरी और एंबुलेंस नहीं मिलने का लगाया आरोप

भोपाल,यश भारत। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सेंट्रल जेल के बंदी हर्षित राजपूत की मौत के बाद परिजनों और उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हमीदिया अस्पताल में शव मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग हर्षित का शव स्ट्रेचर पर रखकर पैदल ही निकल पड़े। परिजनों का आरोप है कि पहले पोस्टमार्टम कराने में देरी की गई और इसके बाद शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई गई। इस अव्यवस्था से नाराज परिजनों और उनके साथ मौजूद लोगों ने विरोध जताया।आक्रोशित परिजन शव को स्ट्रेचर पर लेकर मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करने लगे। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में हलचल का माहौल बन गया। परिजन हर्षित की मौत को लेकर जवाबदेही और अपनी मांगों पर सुनवाई चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button