भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

MPPSC का बड़ा ऐलान! 2027 में दो राज्य सेवा परीक्षाएं, 25 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी  जनवरी में राज्य सेवा परीक्षा तो मई में स्पेशल PSC का प्रस्तावित कार्यक्रम, अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए मिला मौका

MPPSC का बड़ा ऐलान! 2027 में दो राज्य सेवा परीक्षाएं, 25 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी

 जनवरी में राज्य सेवा परीक्षा तो मई में स्पेशल PSC का प्रस्तावित कार्यक्रम, अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए मिला मौका

भोपाल,यश भारत। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर दी है। आयोग ने शुक्रवार, 20 नवंबर को वर्ष 2027 का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कुल 25 परीक्षाओं का कार्यक्रम शामिल किया गया है। खास बात यह है कि वर्ष 2027 में आयोग दो राज्य सेवा परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी में है। जारी संभावित कैलेंडर के अनुसार, जनवरी 2027 में राज्य सेवा परीक्षा प्रस्तावित है, जबकि मई में स्पेशल PSC परीक्षा आयोजित किए जाने का कार्यक्रम रखा गया है। दो राज्य सेवा परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम सामने आने से लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर में विभिन्न विभागों और पदों से संबंधित परीक्षाओं को शामिल किया गया है। इससे उम्मीदवारों को आगामी परीक्षाओं की संभावित तारीखों का अंदाजा लगाकर अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

हालांकि, यह कैलेंडर संभावित है। परीक्षा कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं अन्य परिस्थितियों के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा की तारीखों और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button