भाजयुमो में संगठनात्मक नियुक्तियां घोषित, पांच जिलों को मिले नए जिलाध्यक्षनरसिंहपुर में अभिषेक रघुवंशी जिलाध्यक्ष और प्रदीप लोधी जिला महामंत्री नियुक्त

भाजयुमो में संगठनात्मक नियुक्तियां घोषित, पांच जिलों को मिले नए जिलाध्यक्ष
नरसिंहपुर में अभिषेक रघुवंशी जिलाध्यक्ष और प्रदीप लोधी जिला महामंत्री नियुक्त
भोपाल,यश भारत। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों की संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जबकि नरसिंहपुर जिले में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
घोषणा के अनुसार आगर जिले में अभिजीत बजाज, नरसिंहपुर में अभिषेक रघुवंशी, सिंगरौली में लालबाबु बेश्य, आलीराजपुर में रोशन पचाया तथा राजगढ़ में अजय ठाकुर को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं नरसिंहपुर जिले में प्रदीप लोधी को जिला महामंत्री बनाया गया है। नियुक्तियों की घोषणा के बाद संबंधित जिलों के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन को उम्मीद है कि नवनियुक्त पदाधिकारी युवाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






