भोपालमध्यप्रदेश

भाजपा की बैठक में सेवा दूत अभियान को लेकर बनी रणनीतिनिगम-मंडल के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों से सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

भाजपा की बैठक में सेवा दूत अभियान को लेकर बनी रणनीति

निगम-मंडल के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों से सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

भोपाल,यश भारत। भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में निगम-मंडलों के अध्यक्षों उपाध्यक्षों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पदाधिकारियों से ‘सेवा दूत अभियान’ के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में कांग्रेस पर समाज में विद्वेष फैलाकर सत्ता हासिल करने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उसके कथित हथकंडों को जनता के सामने उजागर करने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, युवा, महिला और किसानों के आर्थिक कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। इन योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button