Delhiइंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

तीनों सेनाओं में तकनीकी तालमेल हेतु वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का दौरा  *506 आर्मी बेस वर्कशॉप पहुंची त्रि-सेवा ‘मुख्य रखरखाव अधि. समिति

*तीनों सेनाओं की लॉजिस्टिक्स और रखरखाव प्रणाली को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

जबलपुर यश भारत। भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाओं—थल, जल और वायु सेना—के बीच तकनीकी तालमेल को नई धार देने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को ‘मुख्य रखरखाव अधिकारी समिति’ (PMOC) के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 506आर्मी बेस वर्कशॉप पहुंचा।

इस दौरान समिति के वरिष्ठ अधिकारियों ने 506 आर्मी बेस वर्कशॉप का दौरा कर वहां की तकनीकी कार्यप्रणाली, आधुनिक सुविधाओं और विभिन्न कार्य-समूहों (ग्रुप्स) का बारीकी से अवलोकन किया। वर्कशॉप के कमांडेंट ब्रिगेडियर टी. ए. अरविंद ने प्रतिनिधिमंडल को हथियारों व उपकरणों के आधुनिकीकरण तथा ओवरहॉलिंग के क्षेत्र में अपनाई जा रही नवीनतम तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।

IMG 20261113 WA0032

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने वर्कशॉप के नए सीएनसी (CNC) सेक्शन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कमांडेंट ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि कर्मचारियों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान कर सीएनसी मशीनों के माध्यम से निरंतर उत्पादन को स्वदेशीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। पीएमओसी अधिकारियों ने 506 आर्मी बेस वर्कशॉप द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में भी उच्च तकनीक के साथ हथियार ओवरहॉल कर समय पर सेना को उपलब्ध कराए जाने की भूरि-भूरि सराहना की। इसके साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्कशॉप की समग्र कार्यकुशलता और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की भी विशेष रूप से प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button