कटनी
असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद, चांडक चौक स्थित फिजियोथेरेपी क्लीनिक से स्टील की रेलिंग चोरी

कटनी, यशभारत। शहर के व्यस्ततम इलाके चांडक चौक स्थित मैक्स स्पाइन फिजियोथेरेपी एंड ऑस्टियोपैथिक क्लिनिक में असामाजिक तत्वों द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई स्टील की रेलिंग उखाड़ कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह करीब 5.30 बजे की है। क्लिनिक संचालक डॉ परम पटेल ने बताया कि क्लिनिक के मुख्य द्वार पर तीन सीढय़िों पर बुजुर्गों और दर्द से पीडि़त मरीजों के चढऩे-उतरने की सुविधा के लिए यह मजबूत स्टील रेलिंग लगवाई गई थी, जिसे अज्ञात चोर सुबह-सुबह पूरी तरह उखाडक़र ले गए। चोरी की वारदात से मरीजों और आसपास के लोगों में काफी नाराजगी है। क्लीनिक संचालक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की जल्द पहचान की जाए और कार्रवाई की जाए।







