भोपालमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश पुलिस की सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025 का विमोचन

मध्यप्रदेश पुलिस की सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025 का विमोचन

पुलिस बल में 2673 पद बढ़े, प्रदेश में थानों की संख्या 1 175 और पुलिस वाहनों का आंकड़ा 1 200 पहुंचा

भोपाल , यश भारत। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका 2025 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पुस्तिका में वर्ष 2025 के दौरान पुलिस संगठन की संरचना  स्वीकृत बल  उपलब्ध संसाधनों और कार्यक्षमता से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों को संकलित किया गया है। पुस्तिका में 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के आंकड़ों के आधार पर प्रदेश पुलिस की स्थिति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। इसमें पुलिस बल की उपलब्धियों  संसाधनों में वृद्धि और संगठनात्मक विस्तार की जानकारी शामिल है।
जारी आंकड़ों के अनुसार  वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश पुलिस के स्वीकृत पदों में 2 673 की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में पुलिस थानों की संख्या 1 173 से बढ़कर 1 175 हो गई है। पुलिस विभाग के वाहनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वर्ष 2025 में वाहनों का आंकड़ा 1 150 से बढ़कर 1 200 पहुंच गया।

नीतिगत फैसलों में मिलेगी मदद

पुलिस की यह सांख्यिकी पुस्तिका केवल आंकड़ों का संकलन नहीं  बल्कि भविष्य की पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है। इसमें उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस विभाग अपनी आवश्यकताओं का आकलन  संसाधनों का बेहतर उपयोग और कार्ययोजनाओं का निर्धारण कर सकेगा।
पुस्तिका में दिए गए आंकड़े पुलिस व्यवस्था में सुधार  प्रशासनिक नियोजन और नीतिगत निर्णय लेने में उपयोगी साबित होंगे। इसका डिजिटल संस्करण भी मध्यप्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा  जिससे आम नागरिकों और शोधकर्ताओं को भी पुलिस विभाग से संबंधित प्रमाणिक आंकड़े आसानी से मिल सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button