मुख्य ख़बरें
दीपावली की खरीदारी कर लौट रहे भाइयों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

दमोह । देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत समन्ना गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। दोनों दीपावली की खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान सामने से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
बताया जा रहा है कि बटियागढ़ थाना क्षेत्र के भटोला गांव निवासी बाबू बंसल अपने 10 वर्षीय चचेरे भाई दिव्यांशु के साथ हिंडोरिया से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। समन्ना गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।






