DelhiTop-5UncategorizedYash Bharat Exclusiveऑटोमोबाइलखेलदेशविदेश

यात्री ट्रेनों की भिड़ंत, 7 की मौत और 100 से ज्यादा घायल

यात्री ट्रेनों की भिड़ंत, 7 की मौत और 100 से ज्यादा घायल

गीजा प्रांत में हुआ हादसा, कई डिब्बे पटरी से उतरे; राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

मिस्र में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। राजधानी काहिरा के पास गीजा प्रांत में दो यात्री ट्रेनों की आमने-सामने नहीं, बल्कि पीछे से हुई टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, एक ट्रेन गीजा से फयूम की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी ट्रेन काहिरा से असवान के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेन ने आगे चल रही ट्रेन को टक्कर मार दी। मृतकों में एक ट्रेन चालक भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पटरी से उतरे डिब्बों और मलबे को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। हादसे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल टक्कर की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button