भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

 पेड़ों की उतारी आरती, दीपक जलाकर किया प्रकृति का वंदन , आठ वर्षों से दीपावली के एक दिन पहले पेड़ों का पूजन कर आभार जता रहे बाग मुगालिया एक्सटेंशन के रहवासी

 पेड़ों की उतारी आरती, दीपक जलाकर किया प्रकृति का वंदन

आठ वर्षों से दीपावली के एक दिन पहले पेड़ों का पूजन कर आभार जता रहे बाग मुगालिया एक्सटेंशन के रहवासी

भोपाल,यश भारत। दीपावली का पर्व जहां लोग अपने घरों को दीपों से रोशन कर खुशियां मनाते हैं, वहीं बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी के रहवासी एक अनूठी परंपरा निभाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। यहां पिछले आठ वर्षों से दीपावली के एक दिन पहले जीवनदायिनी पेड़ों की आरती उतारकर दीपक जलाए जाते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।

बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं  जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसके बावजूद तेजी से घटती हरियाली और पेड़ों की कटाई चिंता का विषय है। ऐसे में पेड़ों के महत्व को समझना और उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इसी भावना के साथ कॉलोनी के रहवासी पिछले आठ वर्षों से दीपावली के एक दिन पहले पेड़ों की आरती उतारते हैं और उनके पास दीपक जलाकर धन्यवाद देते हैं।

IMG 20261107 WA0068

इस परंपरा का उद्देश्य लोगों में पेड़ों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना है। इस वर्ष भी बाग मुगालिया एक्सटेंशन भोपाल एवं आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों ने उत्साहपूर्वक इस आयोजन में भाग लिया।

IMG 20261107 WA0069

महिलाओं बच्चों  बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर पेड़ों का पूजन किया  आरती उतारी और दीपक जलाए। पूरा वातावरण प्रकृति के प्रति श्रद्धा और आभार की भावना से सराबोर नजर आया। इस अनूठी पहल के माध्यम से रहवासी समाज को संदेश दे रहे हैं कि पेड़ केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि हमारे जीवन के रक्षक हैं। उन्हें बचाना और अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। आयोजन का संदेश भी स्पष्ट है सांसें हो रही हैं कम, पेड़ बचाएंगे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button