Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

चोरी के शक में कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई, मां को भी नहीं बख्शा

फर्टिलाइजर दुकान संचालक पर मारपीट का आरोप, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

 

जबलपुर, यश भारत। विजय नगर थाना क्षेत्र की कृषि उपज मंडी में एक फर्टिलाइजर दुकान पर कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चोरी के शक में तीन से चार लोगों ने कर्मचारी को घेरकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कर्मचारी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कर्मचारी की मां ने जब मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने विजय नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button