भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद: सिंधी कॉलोनी के पास से दो तस्कर गिरफ्तार, 4 पिस्टल और कट्टा जब्त

भोपाल में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद: सिंधी कॉलोनी के पास से दो तस्कर गिरफ्तार, 4 पिस्टल और कट्टा जब्त

भोपाल, यशभारत। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियानों के तहत थाना हनुमानगंज पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सिंधी कॉलोनी चौराहे के पास से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 पिस्टल, एक देशी कट्टा, 5 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब इनके अन्य संपर्कों और हथियारों के स्रोतों की गहराई से छानबीन कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी कॉलोनी चौराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से पिस्टल लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे संदिग्ध को बलपूर्वक दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 पिस्टल, 2 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फरहान मोहम्मद पिता मुसीर मोहम्मद खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी- मकान नंबर 03, गली नंबर 01, टोल वाली मस्जिद के पीछे, तलैया, भोपालबताया।

गिरफ्तार आरोपी फरहान से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी *अतीक उर्फ बबलू  के साथ मिलकर अवैध हथियारों की तस्करी करने का खुलासा किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरहान की निशानदेही पर दूसरे आरोपी अतीक उर्फ बबलू पिता लतीक, उम्र 49 वर्ष, निवासी- मकान नंबर 09, गली नंबर 01, सरकारी स्कूल के पास, ऐशबाग, भोपाल को भी हिरासत में ले लिया। उसकी तलाशी में 2 पिस्टल, एक देशी कट्टा, 3 मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button