पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के अध्यक्ष बने नरेश ग्रोवर, डॉ. राजीव ओबेराय को सचिव की जिम्मेदारी

पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के अध्यक्ष बने नरेश ग्रोवर, डॉ. राजीव ओबेराय को सचिव की जिम्मेदारी
जबलपुर, यश भारत। पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन जबलपुर की वार्षिक आमसभा की बैठक गत दिवस नेपियर टाउन स्थित संस्था भवन में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से नरेश ग्रोवर को संस्था का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भानोत ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया।

संस्था के जनसंपर्क अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में प्रमोद मरवाहा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज सेठी को उपाध्यक्ष, डॉ. राजीव ओबेराय को सचिव, भारत कुमार कपूर एवं दीपक वर्मा को सहसचिव तथा सुशील आनंद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उमेश शर्मा को जनसंपर्क अधिकारी और सुधीर मेहता को आंतरिक लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा तरुण भानोत, इंदर कुमार विरमानी, रघुवर कपूर, धनवंतराय सेठी, डॉ. सुनील बहल, गुलशन माखीजा सहित 16 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश ग्रोवर एवं सचिव डॉ. राजीव ओबेराय लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम महिला समिति और यूथ क्लब के सहयोग से समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।







