भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

राज्यसभा चुनाव में राजकुमार लोहानी ने भरा निर्दलीय पर्चा, कांग्रेस का समर्थन हेमंत कटारे बने प्रस्तावक, नामांकन के दौरान कांग्रेस के विधायक भी रहे मौजूद

 राज्यसभा चुनाव में राजकुमार लोहानी ने भरा निर्दलीय पर्चा, कांग्रेस का समर्थन

हेमंत कटारे बने प्रस्तावक, नामांकन के दौरान कांग्रेस के विधायक भी रहे मौजूद

भोपाल,यश भारत। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन के अंतिम दिन भोपाल के राजकुमार लोहानी ने राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। खास बात यह है कि कांग्रेस ने राजकुमार लोहानी को समर्थन देने का ऐलान किया है। राजकुमार लोहानी उपनेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के साथ विधानसभा पहुंचे और अपना नामांकन पत्र जमा किया। हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान कांग्रेस के अन्य विधायक भी मौजूद रहे। हेमंत कटारे ने बताया कि राजकुमार लोहानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है और कांग्रेस पार्टी उन्हें समर्थन दे रही है। नामांकन की अंतिम तारीख होने के चलते चुनावी गतिविधियां तेज रहीं। कांग्रेस के समर्थन के बाद राज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश का सियासी मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button