टीआई की मौत पर जबलपुर में मंत्री देवड़ा बोले- किसी भी दल का अपराधी हो, नहीं बख्शेंगे
पूरे नेटवर्क की जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

जबलपुर , यश भारत। देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब के परिवहन को रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। जबलपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने स्पष्ट कहा कि अपराधी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।उन्होंने घटना को गंभीर और दुखद बताते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों की भूमिका भी जांच के दायरे में आनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी अवैध शराब से भरे वाहन को रोकने के लिए पुलिस टीम के साथ कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने संबंधित वाहन से करीब 1800 लीटर शराब जब्त की है। मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच की जिम्मेदारी डीजीपी उपेंद्र जैन को सौंपी गई है। घटना के बाद प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंत्री देवड़ा के बयान को सरकार की ओर से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन के रूप में देखा जा रहा







