भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और 500 लीटर लहान जब्त , मदर इंडिया कॉलोनी में महिला के कब्जे से मिली अवैध शराब, गांधीनगर बैरागढ़ में होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की सघन जांच , 10 प्रकरण दर्ज

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और 500 लीटर लहान जब्त
मदर इंडिया कॉलोनी में महिला के कब्जे से मिली अवैध शराब, गांधीनगर बैरागढ़ में होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की सघन जांच , 10 प्रकरण दर्ज
भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मदर इंडिया कॉलोनी में दबिश देकर एक महिला के कब्जे से अवैध शराब जब्त की। वहीं गांधीनगर और बैरागढ़ क्षेत्र में होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंट की सघन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान गांधीनगर की नई बस्ती से करीब 500 लीटर लहान बरामद किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की आशंका के चलते विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार ऐसे मामलों में आगे भी अभियान जारी रहेगा।







