स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, अहमद गारमेंट सेल पर 4 हजार का जुर्माना

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, अहमद गारमेंट सेल पर 4 हजार का जुर्माना
नगर निगम की टीम ने इतवारा रोड मछली बाजार में की कार्रवाई
भोपाल ,यश भारत। शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नगर निगम ने जोन क्रमांक 4 के वार्ड क्रमांक 20 स्थित इतवारा रोड मछली बाजार में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर अहमद गारमेंट सेल पर 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सहायक स्वास्थ्य अधिकारी शाहाब खान के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान स्वच्छता नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर निगम की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी और चालानी कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा या गंदगी न फैलाएं।







