दिवाली से पहले कर्मचारियों को सरकार की सौगात, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी जनवरी से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए, नौ माह का एरियर तीन किश्तों में, पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ी

दिवाली से पहले कर्मचारियों को सरकार की सौगात, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी
जनवरी से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए, नौ माह का एरियर तीन किश्तों में, पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ी
भोपाल, यश भारत। दिवाली से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2026 से देय होगा।जनवरी से सितंबर तक नौ माह के एरियर का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। वहीं अक्टूबर के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान शुरू होगा। सरकार ने पेंशनर्स को भी राहत देते हुए उनकी महंगाई राहत (डीआर) में जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को आर्थिक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है।







