Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

प्रदेश के एक लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में चलेगा स्वच्छता अभियान

जनसमस्याओं का भी होगा निराकरण

प्रदेश के

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान 6.0 के तहत प्रदेश के एक लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों सहित बाल देखरेख संस्थाओं, वन स्टॉप सेंटर, सखी निवास और शक्ति सदन में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों और विभागीय कार्यालयों में साफ-सफाई, रंग-रोगन, दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी तथा आवश्यक मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। अनुपयोगी स्थानों को व्यवस्थित कर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, जैविक कचरे का उचित प्रबंधन और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निपटान की व्यवस्था की जाएगी। बाल देखरेख संस्थाओं और महिला आश्रय गृहों में पानी की टंकियों की सफाई, शौचालयों का सैनिटाइजेशन और परिसर की सफाई कराई जाएगी। बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चित्रकला और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं भी होंगी। बेहतर कार्य करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया जाएगा।

जनसमस्याओं का भी होगा समाधान

30 अक्टूबर को जनसमस्या निवारण दिवस भी मनाया जाएगा। इस दौरान पोषण सेवाओं और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान की निगरानी के लिए संबंधित संस्थाओं को सफाई से पहले और बाद के फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button