Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

सेवा-संकल्प अभियान में 15.83 लाख लोगों को मिला लाभ, स्थापना दिवस पर होंगे विशेष आयोजन

सेवा-संकल्प अभियान में 15.83 लाख लोगों को मिला लाभ, स्थापना दिवस पर होंगे विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कृषि वर्ष पर तीन दिवसीय कार्यक्रम

भोपाल, यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सेवा-संकल्प अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया गया। इसके तहत लगाए गए 1,345 शिविरों में 17.18 लाख से अधिक आवेदन मिले, जिनमें से 15.83 लाख आवेदकों को लाभ पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और आगामी आयोजनों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सेवा ज्योति यात्रा के तहत करीब 1,600 यात्राएं निकाली गईं, जबकि 50 लाख से अधिक नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं में भागीदारी की। राष्ट्रीय पोषण माह में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर रहा। मंदसौर और नीमच ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

कृषि, पर्यटन और निवेश पर जोर

पीएम धन-धान्य कृषि योजना में डिंडौरी, सीधी, उमरिया, टीकमगढ़ और शहडोल को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या 2021 के 4.88 करोड़ से बढ़कर 2025 में करीब 21 करोड़ हो गई। उज्जैन धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।

इंदौर में आयोजित सेमीकंडक्टर समिट में 5,800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर बनने की संभावना है। वहीं, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए नई एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय आयोजन

मुख्यमंत्री ने बताया कि 28 अक्टूबर को इंदौर में अर्बन कॉन्क्लेव होगा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक नवंबर से कृषि वर्ष केंद्रित तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा। गोवर्धन पूजा पर उत्कृष्ट पशुपालकों को गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button