देश

ब्रेकिंग : 20 लाख की नकली चांदी देकर ठगी लिए इतनी ही कीमत के सोने के जेवर, कटनी सराफा बाजार में हुई धोखाधड़ी से हडकम्प, कोतवाली पहुंचे सराफा व्यवसाई

कटनी,यशभारत। 20 लाख रुपये की नकली चांदी देकर इतनी ही कीमत के सोने के जेवरात लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी के खुलासे के बाद कटनी के सराफा बाजार में हड़कम्प मच गया है। बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी कुछ देर पहले कोतवाली थाने पहुंचे तथा इस ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सराफा बाजार की फर्म देवा ज्वेलर्स के संचालक के पास सचिन नाम का युवक पहुंचा तथा चांदी के बदले सोने के जेवरात का सौदा करने लगा। फर्म संचालक रक्कू सोनी इस झांसे में आ गया और उसने 20 लाख की चांदी लेकर इतनी कीमत के सोने के जेवर दे दिए। बाद में जब उसने चाँदी टेस्ट कराई तो नकली निकली। अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी उसने सराफा बाजार में दी, जिस पर सराफा व्यवसाई एकत्रित होकर अब से कुछ देर पहले थाने पहुंचे और शिकायत की।bullion counter 16x9 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button