भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

X पर अब लाइक के साथ भेज सकेंगे पैसे, मस्क ने पेश किया नया फीचर लाइक बटन को देर तक दबाते ही क्रिएटर्स को दे सकेंगे 1 डॉलर की टिप, फिलहाल अमेरिका के यूजर्स को मिलेगी सुविधा

X पर अब लाइक के साथ भेज सकेंगे पैसे, मस्क ने पेश किया नया फीचर

लाइक बटन को देर तक दबाते ही क्रिएटर्स को दे सकेंगे 1 डॉलर की टिप, फिलहाल अमेरिका के यूजर्स को मिलेगी सुविधा

 भोपाल यश भारत । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अब यूजर्स लाइक करने के साथ पसंदीदा क्रिएटर्स और अन्य यूजर्स को पैसे भी भेज सकेंगे। एलन मस्क के प्लेटफॉर्म पर इस नए फीचर के तहत यूजर्स लाइक बटन को देर तक दबाकर संबंधित यूजर को एक डॉलर की टिप दे सकेंगे। इसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को आर्थिक सहयोग देने की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस फीचर के जरिए होने वाला भुगतान X के पेमेंट प्लेटफॉर्म X Money के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इससे यूजर्स को किसी क्रिएटर को आर्थिक सहयोग देने के लिए अलग से भुगतान प्रक्रिया अपनाने की जरूरत नहीं होगी। लाइक बटन के जरिए ही टिप भेजने का विकल्प उपलब्ध कराने की योजना है। हालांकि यह सुविधा फिलहाल अमेरिका में रहने वाले X यूजर्स तक सीमित रहेगी। अन्य देशों में इसे कब तक शुरू किया जाएगा इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है। X लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स जोड़ने के साथ भुगतान सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में काम कर रहा है। टिपिंग की सुविधा शुरू होने से क्रिएटर्स को अपने कंटेंट के लिए सीधे आर्थिक सहयोग प्राप्त करने का नया विकल्प मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button