जबलपुर

छत्तीसगढ़ में बस खड़े ट्रक में घुसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार सुबह रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर यात्री बस और खड़े ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। दुर्घटना सिमगा थाना क्षेत्र के दरचुरा गांव के पास सुबह करीब 5:30 बजे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक हुई। रॉयल कंपनी की बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर खराब हालत में खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में बस जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा भेजा गया। दुर्घटना के कारणों और खड़े ट्रक की स्थिति की जांच की जा रही है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button