भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

न्यू मार्केट के VIP फास्ट फूड में बिरयानी से निकली इल्ली, वीडियो आया सामने खाने में इल्ली मिलने से मचा हड़कंप, शिकायत के बाद भी दुकानदार से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

न्यू मार्केट के VIP फास्ट फूड में बिरयानी से निकली इल्ली, वीडियो आया सामने

खाने में इल्ली मिलने से मचा हड़कंप, शिकायत के बाद भी दुकानदार से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट स्थित VIP फास्ट फूड की दुकान पर  खाने के लिए ऑर्डर की गई बिरयानी में इल्ली निकलने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो भी सामने आया है  जिसमें खाने में इल्ली दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़ित ने दुकान से बिरयानी ऑर्डर की थी।

खाना खाते समय उसमें इल्ली मिलने पर पीड़ित ने इसकी सूचना दुकानदार को दी और मामले को लेकर जवाब मांगा। हालांकि  पीड़ित के मुताबिक दुकानदार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। खाने में इल्ली मिलने की घटना के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई और दुकान प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है। फिलहाल इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button