भोपालमध्यप्रदेश

हबीबगंज थाने में हंगामा करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, देखें वीडियो

हबीबगंज थाने में हंगामा करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, देखें वीडियो

भोपाल, यशभारत। राजधानी के हबीबगंज थाने में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता, झूमाझटकी और हंगामा करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष हबीबगंज थाने पहुंचे थे। पुलिस दोनों पक्षों के मामलों में कानूनी कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी अभिषेक राय उर्फ लड्डू ने थाने के अंदर ही दूसरे पक्ष को धमकाना शुरू कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब उसे समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी उलझ पड़ा और विवाद बढ़ाने लगा।

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी और उसके साथियों ने थाना परिसर में जमकर उत्पात मचाया और पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी की। इस दौरान एक हवलदार के साथ हुई खींचतान और हंगामे का पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक राय उर्फ लड्डू समेत आधा दर्जन से अधिक उपद्रवी साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर इलाके में उसका जुलूस निकाला, ताकि शहर में कानून व्यवस्था और पुलिस की धमक बनी रहे। थाने के भीतर इस तरह की दबंगई दिखाने वाले बदमाशों पर हुई इस कार्रवाई की लोग सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button