भोपालमध्यप्रदेश

– डीआरआई की कार्रवाई, सलवार सूट के पैकेटों में छिपाकर रखी थी 9.139 किलो नशीली ड्रग्स, एक आरोपी गिरफ्तार

यश भारत ब्रेकिंग : भोपाल में 7.32 करोड़ की मेथामफेटामाइन जब्त, दिल्ली से बस में लेकर पहुंचा था तस्कर

– डीआरआई की कार्रवाई, सलवार सूट के पैकेटों में छिपाकर रखी थी 9.139 किलो नशीली ड्रग्स, एक आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, यश भारत । राजधानी भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने 7.32 करोड़ रुपये मूल्य की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिल्ली से बस के जरिए भोपाल पहुंचा था और नशीले पदार्थ को सलवार सूट के पैकेटों में छिपाकर ले जा रहा था।
डीआरआई को विशेष खुफिया सूचना मिली थी कि दिल्ली से बस में सफर कर रहा एक भारतीय पुरुष यात्री अपने साथ मादक पदार्थ लेकर भोपाल आ रहा है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने 20 अक्टूबर की सुबह भोपाल के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर बस पहुंचते ही संदिग्ध यात्री को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान यात्री के पास मौजूद दो मध्यम आकार के ट्रॉली बैग से प्लास्टिक के 11 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों को सलवार सूट के पैकेटों के भीतर छिपाया गया था। जांच करने पर इनमें क्रिस्टलीय रूप में 9.139 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई। एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट से की गई जांच में भी मादक पदार्थ की पुष्टि हुई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तारी
डीआरआई ने अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में करीब 7.32 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स जब्त कर आरोपी को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। जांच एजेंसी अब तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button