मुख्य ख़बरें

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन : हर्ष फायर कर दिया शौर्य व पराक्रम का संदेश

सागर, यशभारत lभारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन शक्ति, साहस, विजय और राष्ट्ररक्षा की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन सागर में भव्य शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सहित क्षेत्र के वरिष्ठतम प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Screenshot 20261020 170844.WhatsApp


समारोह के दौरान परंपरागत रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक के रूप में परंपरा अनुसार हर्ष फायर किए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शस्त्रागार का भ्रमण

शस्त्र पूजन के उपरांत उपस्थित अतिथियों व अधिकारियों ने शस्त्रागार का अवलोकन किया। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस वाहनों का भी पूजन-अर्चन किया गया।

आयोजन में संभागायुक्त श्री दिलीप कुमार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस महानिरीक्षक (सागर जोन) श्री इरशाद वली, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शशीन्द्र चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया व श्री नरेंद्र सोलंकी, सीएसपी श्री ललित कश्यप, यातायात एसपी श्री मयंक चौहान, श्री सुनील दीक्षित और रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी सहित विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिसकर्मी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button