मुख्य ख़बरें

जबलपुर के जंगलों में सिवनी से पहुंचा जंगली हाथी: शहपुरा के बाद अब बरगी रेंज में मिले पदचिह्न, वन विभाग अलर्ट

जबलपुर। सिवनी जिले के जंगलों से भटककर आया एक जंगली हाथी अब जबलपुर वन मंडल के बरगी क्षेत्र में पहुंच गया है। शहपुरा रेंज से होते हुए बरगी रेंज में दाखिल हुए इस हाथी के ताजा पदचिह्न मिलने के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है और उसकी हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

शहपुरा से बरगी की ओर मूवमेंट

वन अधिकारियों के अनुसार, हाथी ने सबसे पहले सिवनी की सीमा पार कर शहपुरा वन परिक्षेत्र में प्रवेश किया था। वहां से आगे बढ़ते हुए वह अब बरगी रेंज के जंगलों में सक्रिय है।

पगमार्क से हो रही पहचान

वन विभाग की मैदानी टीमों ने जमीन पर हाथी के ताजा पदचिह्न दर्ज किए हैं, जिससे उसकी दिशा और संभावित ठहराव का सटीक आकलन किया जा रहा है।

लगातार निगरानी

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष ट्रैकिंग टीमें गठित की गई हैं, जो हाथी के मूवमेंट कॉरिडोर पर 24 घंटे पहरा दे रही हैं।

 ग्रामीणों को चेतावनी

हाथी की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात के समय जंगलों की तरफ न जाने और किसी भी स्थिति में हाथी के करीब न जाने की सलाह दी गई है।

मॉनिटरिंग करने के निर्देश

जबलपुर रेंजर अपूर्व शर्मा ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी से भटककर बरगी रेंज में हाथी पहुंचा है, विभाग से लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश प्राप्त हुए हैं।कल शहपुरा रेंज में हाथी को देखा गया था इसके बाद पगमार्क बरगी की तरफ  है। निर्देशानुसार लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button