Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

नवरात्र में बिजली विभाग अलर्ट, कटे-फटे तारों से सजावट पर रोक

जबलपुर में दुर्गा उत्सव के लिए 551 अस्थायी कनेक्शन जारी, जुलूस मार्गों पर तार-केबल ऊंचे करने का काम तेज

जबलपुर में दुर्गा उत्सव के लिए 551 अस्थायी कनेक्शन जारी, जुलूस मार्गों पर तार-केबल ऊंचे करने का काम तेज

जबलपुर, यश भारत। दुर्गा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। शहर में इस बार रिकॉर्ड 551 अस्थायी बिजली कनेक्शन जारी किए गए हैं। वहीं, कटे-फटे और कम ऊंचाई पर लटक रहे बिजली के तारों से सजावट करने पर कार्रवाई की जा रही है। अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने बताया कि पूर्व संभाग में 86, उत्तर में 113, दक्षिण में 143, विजय नगर में 82 और पश्चिम संभाग में 127 अस्थायी कनेक्शन जारी किए गए हैं। पांचों संभागों के अधिकारी और कर्मचारी देर रात तक भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

गोहलपुर फ्लाईओवर के पास शिव मंदिर समिति की जमीन से करीब दो फीट ऊंचाई पर लगी झालरों में करंट मिलने पर सजावट बंद कराई गई। रामपुर के जोगा माता मंदिर, रामनगर, नौदरा ब्रिज और मेडिकल क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की गई। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने के साथ माइक से लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

तीन पत्ती से सुपर मार्केट होते हुए मिलौनीगंज और बंदरिया तिराहे से ग्रेनेड चौराहे तक ग्वारीघाट जाने वाले जुलूस मार्गों पर बिजली की लाइनों और केबलों को ऊंचा किया जा रहा है। निर्बाध आपूर्ति के लिए सब-स्टेशनों, चेंजओवर पॉइंट और प्रमुख मार्गों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button