मुख्य ख़बरें
घाटी कांड : 30 हजार का इनामी नासिक के कालिका माता मेले से गिरफ्तार

रीवा । पुलिस ने 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी को कालका माता मेले में दबोच लिया है ।
जानकारी के अनुसार छुहिया घाटी में उड़ीसा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर ले जाने के मामले में सीधी पुलिस ने 30,000 के इनामी फरार आरोपी सचिन पटेल उर्फ छोटा संग्राम निवासी कुइयाँ कला थाना मनगवां जिला रीवा को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन,उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व में की गई।







