कटनी

गरबा की शानदार प्रस्तुति, झूमे श्रद्धालु, चंडिका मंदिर में हर रोज हो रहे विविध धार्मिक कार्यक्रम

कटनी, यशभारत। उपनगरीय क्षेत्र चंडिका नगर स्थित प्रसिद्ध चंडिका देवी मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिदिन विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मातारानी के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित कर रहे हैं। रोजाना शाम को महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। कल 15 अक्टूबर को चंडिका दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में गरबा डांडिया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे नन्हीं बालिकाओं ने देवीगीतों पर गरबा की शानदार प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति रही। जय मां चण्डिका ट्रस्ट कमेटी के संरक्षक दिनेश तिवारी ने बताया कि आज 16 अक्टूबर को भी रात्रि 8.30 बजे से गरबा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और कल 17 अक्टूबर को मां शारदा म्यूजिकल ग्रुप मैहर द्वारा द्वारा देवी जागरण के माध्यम से देवी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन गरबा प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरित किए जाएंगे। 18 अक्टूबर अष्टमी के दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हवन, 11 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल भण्डारा एवं रात्रि 8 बजे से महाआरती की जाएगी। 19 अक्टूबर नवमी के दिन सायं 4 बजे से जवारा एवं मूर्ति विसर्जन जुलूस चंडिका मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण पश्चात मोहन घाट में समाप्त होगा। यहां आस्था के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button