जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

आधारताल तहसील का औचक निरीक्षण: नामांतरण के लंबित मामलों में मिलीं अनियमितताएं, कलेक्टर ने जाहिर की नाराजगी

जबलपुर (यश भारत)।मंगलवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने विजयनगर हाट बाजार स्थित आधारताल तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वे अचानक कार्यालय पहुंचे और एकाएक निरीक्षण शुरू कर दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने न्यायालय में लंबित प्रकरणों, विशेष रूप से नामांतरण के मामलों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तहसील कार्यालय में लंबित और निपटाए गए नामांतरण प्रकरणों में कुछ गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इन अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नाराजगी जाहिर की।
समाचार लिखे जाने तक कलेक्टर राघवेंद्र सिंह आधारताल तहसील कार्यालय में ही मौजूद थे और वे दस्तावेजों तथा लंबित प्रकरणों की बारीकी से जांच कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button