मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में सदस्य बने सार्थक सेठी

राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा की अनुशंसा पर मिली अहम जिम्मेदारी
जबलपुर।
जबलपुर के आदर्श नगर निवासी सार्थक सेठी को पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। रेल प्रशासन और रेल उपयोगकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से इस समिति का पुनर्गठन 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक दो वर्षों की अवधि के लिए किया गया है। नर्मदा रोड, जबलपुर के रहने वाले सार्थक सेठी को यह सदस्यता राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा की अनुशंसा पर प्रदान की गई है। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा 6 अक्टूबर को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, इस मनोनयन से स्थानीय रेल यात्रियों की सुविधाओं और समस्याओं के समाधान में और अधिक सक्रिय सहयोग मिलने की उम्मीद है। सार्थक ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएंगे







