स्कूल प्रिंसिपल पर 10 वर्षीय छात्र से मारपीट का आरोप पिता बोले बेटे के कान में सुनने की परेशानी, मानसिक आघात का दावा , पुलिस जांच में जुटी

स्कूल प्रिंसिपल पर 10 वर्षीय छात्र से मारपीट का आरोप, पिता बोले बेटे के कान में सुनने की परेशानी, मानसिक आघात का दावा , पुलिस जांच में जुटी
भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में फादर एंजल स्कूल के प्रिंसिपल पर 10 वर्षीय छात्र से मारपीट का आरोप लगा है। छात्र के पिता उजेर अहमद ने प्रिंसिपल मनोहर सिंह काटा के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पिता के अनुसार घटना के बाद बच्चे को बाएं कान से सुनने में परेशानी होने लगी। परिजन उसे हमीदिया अस्पताल ले गए जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। रेस में प्रथम आने पर सहपाठी दे रहे थे बधाई , उजेर अहमद ने बताया कि स्कूल में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में उनका बेटा प्रथम आया था। इसके बाद सहपाठी उसे बधाई दे रहे थे। उस समय अंग्रेजी की कक्षा चल रही थी। आरोप है कि शिक्षिका विजया सिंह चौहान ने बच्चों को कक्षा समाप्त होने के बाद बधाई देने के लिए कहा और छात्र को प्रिंसिपल के पास भेजा। पिता का आरोप है कि प्रिंसिपल ने बच्चे को थप्पड़ मारा और उसके कंधे दबाए। बच्चा घबराया हुआ घर पहुंचा, अस्पताल में कराया मेडिकल , पिता के मुताबिक स्कूल से लौटने पर बच्चा घबराया हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान है और ठीक से हंस बोल भी नहीं रहा। पिता ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। 8 अक्टूबर को पुलिस को दिया आवेदन , उजेर अहमद ने बताया कि उन्होंने 8 अक्टूबर को गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत दी थी। 10 अक्टूबर तक कार्रवाई की जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पिता ने स्पोर्ट्स टीचर सचिन सक्सेना पर फोन कर समझौता करने की बात कही लेकिन पिता ने कहा का सर इसमें आपका कोई रोल नहीं है पुलिस बोली प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारने की बात स्वीकारी , गांधीनगर थाने में पदस्थ जेएस पाटिल के अनुसार छात्र के रेस में प्रथम आने पर सहपाठी उसे बधाई दे रहे थे तभी अंग्रेजी की कक्षा चल रही थी। पुलिस ने बताया कि प्रिंसिपल ने बच्चे को थप्पड़ मारने की बात स्वीकार की है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच जारी है।







