मुख्य ख़बरें

स्कॉर्पियो बन गई आग का गोला : चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा… देखें पूरा वीडियो

भोपाल से झारखंड जा रही थी कार, टेढ़े नाला के पास हुई घटना; डायल 112 और कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची, सभी 8 से 10 लोग सुरक्षित निकले

कुम्हारी/दमोह। कुम्हारी थाना क्षेत्र के कटनी मार्ग पर टेढ़े नाला के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भोपाल से झारखंड की ओर जा रही एक पुरानी मॉडल की स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। चलती कार में आग लगने की घटना से मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और कार में सवार 8 से 10 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

चलती कार में अचानक भड़की आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो टेढ़े नाला के पास से गुजर रही थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई। वाहन में आग लगने के कारणों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। कुम्हारी पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। चालक की सूझबूझ के चलते संभावित बड़ा हादसा टल गया और कार में सवार सभी 8 से 10 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

चलती कार में आग लगने की इस घटना ने वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सतर्कता की जरूरत को रेखांकित किया है। फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी प्राप्त जानकारी के अनुसार.कार में 8 से 10 लोग सवार थे जो सभी सुरक्षित है ,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button