भोपालमध्यप्रदेश

एसयूसीआई ने चेतक ब्रिज पर उठाई जनसमस्याओं की आवाज

खराब सड़कों  सीलिंग  एसआईआर और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, एसयूसीआई  ने चेतक ब्रिज पर उठाई जनसमस्याओं की आवाज

भोपाल यश भारत। खराब सड़कों  महंगाई सीलिंग की कार्रवाई   एसआईआर सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एसयूसीआई  की ओर से स्थानीय चेतक ब्रिज पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला कार्यालय सचिव कामरेड विनोद लोगारिया ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण राजधानी की सड़कें बदहाल हैं और जगह जगह गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बढ़ते बिजली बिलों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे कई परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने एसआईआर का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इसके चलते देशभर में बड़ी संख्या में मतदाता मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। वहीं, शहर में जारी सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारी वर्ग के सामने संकट खड़ा होने की बात कही। उन्होंने सरकारी स्कूलों को बंद करने बिजली के निजीकरण और अस्पतालों के निजीकरण की दिशा में बढ़ने का भी विरोध किया। लोगारिया ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता को आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। उन्होंने लोगों से जन आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। प्रदर्शन को स्थानीय नेताओं समर्थ पाल   अरहम  रानी  श्याम शाक्य और विजय शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन सतीश ओझा ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button