Top-5इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य
एमएलबी स्कूल की कैंटीन में खाना खाने के बाद तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी फूड पॉइजनिंग मामला आया सामने

मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, कैंटीन के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर उठे सवाल
जबलपुर, यश भारत। राइट टाउन स्थित महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (एमएलबी स्कूल) में कैंटीन का खाना खाने के बाद तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। अभिभावकों के मुताबिक, खाना खाने के कुछ देर बाद छात्राओं को चक्कर आने लगे और उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

अभिभावकों के अनुसार प्रभावित छात्राओं में परिकल्पना पांडे, कमल और सुप्रिया शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि कैंटीन में खाना खाने के बाद ही छात्राओं की तबीयत खराब हुई। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच और उपचार के बाद छात्राओं की हालत में धीरे-धीरे सुधार आने लगा था। घटना के बाद स्कूल परिसर में संचालित कैंटीन में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई, भोजन बनाने की प्रक्रिया और उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल में बड़ी संख्या में छात्राएं आती हैं, ऐसे में कैंटीन में तैयार और परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच और स्वच्छता व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है।







