Top-5जबलपुरमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

पिकअप में भरी थी 130 पेटी शराब, पुलिस को देखते ही तस्कर फरार, देखे वीडियो……

जबलपुर, यशभारत। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने कटनी रोड नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर शराब से लदी पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 32 जी 0493 को जब्त किया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें करीब 130 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पिकअप में सवार दो अज्ञात आरोपी पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार धनवंतरी नगर चौकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजरी खिरिया-कटनी रोड की ओर से एक पिकअप में अवैध शराब की बड़ी खेप धनवंतरी नगर बाईपास की तरफ लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कटनी रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोक लिया। पुलिस को देखते ही उसमें बैठे दोनों व्यक्ति मौके से भाग निकले।

इसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब मिली। शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे जबलपुर में कहां खपाने की तैयारी थी।

सीएसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही सीएसपी गोरखपुर एमडी नागोतिया मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम से पूरे मामले की जानकारी ली। धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब और वाहन की जब्ती की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए वाहन से जुड़े दस्तावेजों के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button