PPP मेडिकल कॉलेज का विरोध : कलेक्ट्रेट के सामने कटनी एक्शन कमेटी का सत्याग्रह, एक ही मांग, सरकारी मेडिकल कॉलेज चाहिए

कटनी, यशभारत। कटनी जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है। पीपीपी मॉडल पर कॉलेज देने के शासन के फैसले के विरोध में कटनी एक्शन कमेटी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन जन सत्याग्रह शुरू किया। कई युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। कमेटी के संयोजक श्रीकृष्ण ने बताया कि कटनी जिला लंबे समय से पूरे सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में जिला पीछे है। सरकार जनता की मांग अनदेखा कर पीपीपी मॉडल का कॉलेज थोप रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी मेडिकल कॉलेज की घोषणा तक सत्याग्रह जारी रहेगा। युवाओं का कहना है कि पीपीपी मॉडल से सस्ता इलाज मुश्किल होगा, यह कॉलेज सिर्फ व्यापार का केंद्र बनेगा। इस सत्याग्रह को प्रमुख विपक्षी दलों जैसे युवा कांग्रेस, कांग्रेस जनता दल और समाजवादी पार्टी समेत कई संगठनों का समर्थन मिला।







