कटनी

कटनी स्टेशन में टिकट चेकिंग स्टाफ की किलेबंदी, 20 ट्रेनों की जांच, 320 यात्रियों से वसूला 2 लाख 15 हजार जुर्माना

कटनी स्टेशन पर विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान
बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई, ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सघन जांच

कटनी, यशभारत। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता की रणनीति के तहत कटनी स्टेशन पर सोमवार को विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुए अभियान में जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के टिकट जांच कर्मचारियों ने ट्रेनों, प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वारों पर यात्रियों के टिकटों की सघन जांच की। बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई की गई। जांच में टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी तैनात रहे। अभियान के दौरान कैटरिंग स्टॉल और वेंडरों की भी जांच की गई, ताकि यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं मिलें और रेलवे परिसर में अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता ने पूरे जबलपुर मंडल, विशेषकर जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना रेलखंड में व्यापक टिकट जांच अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इस हेतु मंडल मुख्य टिकिट निरीक्षक संदीप श्रोती को भी कटनी स्टेशन पर नियुक्त किया गया जिनके द्वारा श्री गुप्ता से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर टिकिट चेकिंग स्टाफ को चेकिंग हेतु तैनात किया गया। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाना तथा नियमानुसार जुर्माना वसूलना है।
रेल प्रशासन की तरफ से क्षेत्रीय प्रबंधक कटनी रोहित सिंह एवं स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा और रेलवे राजस्व की सुरक्षा के लिए ऐसे सघन टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। चेकिंग अभियान में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उड़नदस्ता, कटनी प्रभारी धीरेंद्र दाहिया, जबलपुर मंडल, भोपाल मंडल , कोटा मंडल के कुल 34 टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा लगभग 20 गाड़ियों की जांच की गई तथा बिना टिकट, अनियमित यात्रा कर रहे यात्रियों, बिना बुक लगेज, अनाधिक्रत वेंडर्स व गन्दगी फैलाने वाले कुल 320 यात्रिओं से 215000 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गयी व उसकी रशीद जारी की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button