Top-5Yash Bharat Exclusiveइंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशनरसिंहपुरभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्यशिक्षा

कलेक्ट्रेट में दिशा समिति की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों और योजनाओं की हुई समीक्षा

पांच घंटे चली बैठक में सड़क मरम्मत, नवरात्रि की तैयारियों और पंडालों की सुरक्षा पर भी हुई चर्चा

पांच घंटे चली बैठक में सड़क मरम्मत, नवरात्रि की तैयारियों और पंडालों की सुरक्षा पर भी हुई चर्चा

जबलपुर, यश भारत। कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद आशीष दुबे की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पाटन विधायक अजय विश्नोई, सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े, पनागर विधायक इंदु तिवारी, बरगी विधायक नीरज सिंह सहित कलेक्टर और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नवरात्रि की तैयारियों पर विशेष जोर

आगामी नवरात्रि को देखते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क मरम्मत तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही दुर्गा पंडालों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने पर जोर दिया गया। पिछले दिनों गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में करंट लगने की घटनाओं को देखते हुए पंडालों में बिजली कनेक्शन और वायरिंग की जांच कराने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button